फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मामा के घर होली खेलने जा रहे तीन भाइयों की मौत

मामा के घर होली खेलने जा रहे तीन भाइयों की मौत

Sat, 03 Mar 2018 08:00 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
मामा के घर होली खेलने जा रहे तीन भाइयों की मौत
हादसा - फोटो : डेमो
कोसीकलां (मथुरा)। अपने ननिहाल होली खेलने निकले तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पैगांव के निकट डिवाइडर तोड़ती हुई रजबहा में जा गिरी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शव रजबहा से बाहर निकलवाए। मृतकों में अजीजपुर के दो चचेरे भाई थे, जबकि एक उनकी बुआ का लड़का था। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने होली का उत्सव बंद कर दिया और घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
घटनाक्रम के तहत गांव अजीजपुर निवासी नेमचंद अपने चचेरे भाई शेरू और बुआ के लड़के शशिकांत के साथ दोपहर करीब ढाई बजे बाइक से जरैलिया हसनपुर ननिहाल में होली खेलने निकला था। जब वे लोग कोसी- शेरगढ़ रोड होते हुए पैगांव के समीप पहुंचे तभी पैगांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रजबहा की रेलिंग तोड़ते हुए उसमें जा गिरी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेलिंग भी उनके ऊपर जा गिरी। रजबहा में तेज पानी चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त नेमचंद पुत्र चंदू उम्र 21 वर्ष व शेरू पुत्र देवीराम उम्र 21 वर्ष निवासीगण गांव अजीजपुर व शशिकांत पुत्र बच्चू निवासी मीरपुर नौहझील के रूप में की। परिजनों को सूचना दी तो गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में होली उत्सव को भी बंद कर दिया गया। परिजनों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव के पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मिल सके। दोपहर बाद नेमचंद व शेरू का अजीजपुर में अंतिम संस्कार हुआ, जबकि शशिकांत का शव पैतृक गांव मीरपुर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed