{"_id":"5a81d2314f1c1ba5268b9c39","slug":"21518457393-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि को फटकार
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने सोमवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़कों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मैनपुरी की एक फर्म द्वारा निर्माण में लापरवाही बरतने की स्थिति सामने आने पर डीएम ने फर्म प्रतिनिधि को फटकार लगाई है।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्याें की समीक्षा बैठक में डीएम नेहा शर्मा नेू ठेकेदारों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। ठेकेदारों की समस्या के संबंध में डीएम ने एक्सईएन को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन ठेकेदारों की समस्याओं एवं उनके भुगतान के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रहा है।
ऐसे में निर्माण कार्यो में कमी मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से हर कार्य का सर्वेक्षण पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से कराने और किसी के दबाव में काम नहीं करने की हिदायत दी। डीएम नेे एसपीएस प्रोडक्शन मैनपुरी को आवंटित कार्यों की धीमी प्रगति और खराब गुणवत्ता पर कंपनी के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने सभी जेई को निर्माणाधीन स्थल के नजदीक प्लांट स्थापित करने को कहा। उन्होने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए लक्षित सभी लंबित निर्माण कार्यों को 31 मार्च से पहले पूरे करने के निर्देश दिए। सीडीओ डॉ अशोक कुमार, डॉ अशोक कुमार, एक्सईएन उदयवीर सिंह के अलावा एई और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।