{"_id":"5a5ce91f4f1c1b93268b48f8","slug":"21516038431-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वेटर वितरण में देरी, खराब गुणवता पर एबीएसए होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वेटर वितरण में देरी, खराब गुणवता पर एबीएसए होंगे जिम्मेदार
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विद्यालयों में नियमित रूप से आने वाले छात्र-छात्राओं को 31 जनवरी तक उत्तम क्वालिटी का स्वेटर ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। इसमें विलंब होने, गुणवत्ता से समझौता करने पर सीधे तौर पर एबीएसए जिम्मेदार होंगे।
यह निर्देश जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने स्वेटर वितरण समिति की बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के एक लाख 30 हजार 47 छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वेटर योजना में लाभान्वित किया जाना है। जिसमें से अभी तक 14 हजार 230 छात्र-छात्राओं को स्वेटर का वितरण कराया जा चुका है। इसके लिए शासन से एक करोड़ 30 लाख रुपये का बजट भी जनपद को मिल चुका है। जिससे 31 जनवरी तक पंजीकृत, नियमित रूप से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को स्वेटर मुहैया कराए जाएंगे।
उन्होंने सभी एबीएसए को निर्देशित किया कि वह दो दिन में विद्यालयों में उपस्थित छात्रों का विवरण उपलब्ध कराएें और शिक्षा समिति की बैठक कर तत्काल स्वेटर वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वेटर की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए यदि किसी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता किया गया तो दोषी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि एबीएसए प्रतिदिन कम से कम पांच-छह विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की उपस्थिति सुधारने की दिशा में काम करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्याम लाल जयसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप, एबीएसए आदि रहे।