फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पुलिस ने 17 धार्मिक स्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर

पुलिस ने 17 धार्मिक स्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर

Wed, 10 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 17 धार्मिक स्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर
पुलिस ने 17 धार्मिक स्थलों से हटवाए लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण रोकने को हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन से मिले दिशा निर्देशों पर पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को 15 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई।

लाउडस्पीकर हटाने के लिए नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने नोटिस भेजने के लिए लेखपाल को जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस ने नोटिस के बाद भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर न हटाने पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। कासगंज में पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को 15 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिए। इसी के साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार ने 21 धर्मस्थलों को नोटिस पहुंचाने की कार्रवाई की। इसके अलावा जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस व प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ढोलना पुलिस ने 2 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं, जबकि 40 धर्मस्थलों को नोटिस भेजे हैं। सोरों पुलिस ऐसे धार्मिक स्थलों को चिह्नित करने में जुटी है जहां नियमित लाउडस्पीकर बजाए जाते हैं। कासगंज कोतवाली प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारे से लाउडस्पीकर उतरवाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थलों के प्रमुखों को प्रारूप नोटिस तामील कराए जा रहे हैं। तीर्थ नगरी में अभी तक किसी भी धर्मस्थल के पास ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने की स्वीकृति नहीं है। 20 जनवरी के बाद बिना अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ढोलना थाना प्रभारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण रोकने को अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed