{"_id":"6b08879cf396c71625064107","slug":"a-seventh-grade-student-died-by-hanging-herself-after-returning-from-school-etah-news-c-25-1-mtr1022-1222810-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल से लौटकर सातवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल से लौटकर सातवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
एटा। गांव तखावन में स्कूल से लौटकर आई सातवीं की छात्रा ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा का बड़ा भाई पहुंचा तो बहन को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ा।
परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन भी असमंजस में हैं। घटना को स्कूल में हुए किसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव तखावन में रहने वाले किसान योगेंद्र सिंह के दो बच्चों में वंश (13) और बेटी वंशिका (11) थी। वह सकरौली के एक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। रोजाना की तरह वंशिका बुधवार को स्कूल से दोपहर करीब पौने तीन बजे लौटी और कपड़े बदलने के लिए बरामदे में चली गई। उसके पिता ने मंगलवार की रात को फसल में पानी लगाया था इसलिए सो रहे थे। मां मनोरमा की तबीयत खराब थी। वह भी आराम कर रही थीं।
कुछ समय बाद ही बेटा वंश आया और उसने खाना मांगा। खाना लेने के लिए जब वह बरामदे में पहुंचा तो देखा कि वंशिका खूंटी से बंधी रस्सी के फंदे से लटक रही है। यह देखते ही उसकी चीख निकल गई। आनन-फानन वंशिका को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद शव को घर ले आए और ननिहाल पक्ष को सूचना दी। जानकारी मिलने पर फर्रुखाबाद से मामा श्याम ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत फंदा लगने से होना आया है। पुलिस ने बताया कि गृहकलह की बात भी सामने आई है। जांच की जा रही है। संवाद