फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्सप्रेसवे पर कोहरे में टकराए वाहन, दस लोग घायल

एक्सप्रेसवे पर कोहरे में टकराए वाहन, दस लोग घायल

Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर कोहरे में टकराए वाहन, दस लोग घायल
मथुरा। कोहरे की धुंध ने शनिवार को ट्रैफिक रोक दिया था। यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकरा गए। दस लोग चुटहिल भी हुए हैं। हाईवे और भरतपुर रोड पर भी वाहन टकराए। ट्रक में बाइक घुस जाने से एक डाक्टर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


सुबह को करीब सात बजे हर सड़क कोहरे की गिरफ्त में थी। हालात यह थे कि पास का भी दिख नहीं रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर तो वाहनों की रफ्तार रुक गई थी। वाहन रेंग रहे थे। नोएडा से लेकर आगरा तक कई जगह वाहन टकराए भी। करीब दस लोग चुटहिल हैं। हालांकि इनके संबंध में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि मामूली रूप से चुटहिल हुए थे जो अपने घरों को चले गए थे।
विज्ञापन


आगरा-दिल्ली हाईवे पर भी वाहन फंसे रहे। जब कुछ नजर नहीं आया तो चालकों ने वाहनों को सड़क किनारे रोक लिया था। इससे लंबा जाम लग गया था। मगोर्रा क्षेत्र में भरतपुर रोड पर ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। इस हादसे में सौंख निवासी चिकित्सक विपिन पुत्र दीनदयाल घायल हो गए। घायल चिकित्सक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टोल पर दो घंटे रोके वाहन, लगा जाम
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को घने कोहरे के चलते टप्पल क्षेत्र में वाहन आपस में टकरा जाने की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने मांट टोल पर वाहनों को आगे जाने से रोक लिया। जिससे टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। कोहरे की बजह से करीब दो घंटे तक नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए थमे रहे। अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में माइल स्टोन 58 के समीप नोएडा की ओर जा रहे वाहनों के आपस में टकरा जाने की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने इस ओर जाने वाले वाहनों को मांट टोल पर रोकना शुरू कर दिया। जिससे मांट टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए मांट टोल पर थमे रहे।



कार की टक्कर से सिपाही घायल
मांट। मांट टोल चौकी के सिपाही विजयपाल में एक कार ने टक्कर मार दी। घायल होने से उन्हें तत्काल उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed