{"_id":"5a46766a4f1c1bcd6d8b6d0b","slug":"21514567274-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, महिला घायल
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी के निकट शुक्रवार देर शाम ट्रक ने बाइक सवार सास और दामाद को रौंद दिया। हादसे में दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सास गंभीर रूप से घायल हो गई, उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
कुरामई निवासी सत्यपाल पुत्र दीन दयाल अपनी सास जगदेवी पत्नी हरीशंकर निवासी हुसैनुपुर सोरों के साथ बाइक पर अचलपुर से सोरों जा रहा था। आवास विकास कॉलोनी केे निकट ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक काफी दूर तक बाइक को घसीटता ले गया। हादसे में सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जग देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका है। वहीं प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई अभी नहीं हो सकी है।