{"_id":"5a4286864f1c1bcd6d8b64bf","slug":"21514309254-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन विद्युत लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन विद्युत लाइन पर काम कर रहा संविदाकर्मी झुलसा
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ललूपुरा गांव में मंगलवार को 11 हजार की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा संविदा लाइनमैन बिजली की चपेट के आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल लाइनमैन को सैफई रेफर किया गया है। उधर, हादसे आक्रोशित लोगों ने जिला अस्पताल में ही जेई पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंति खुर्द निवासी देवदत्त बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। मंगलवार शाम को वह गांव ललूपुरा में हाईटेंशन लाइन पर शटडाउन लेकर काम कर रहा था। इसी बीच लाइन चालू हो गई।
इससे करंट की चपेट में आकर देवदत्त गंभीर रूप से झुलसने के बाद जमीन पर आ गिरा। उसे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां परिवारीजन भी आ गए। जेई पर लाइन चालू करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि जब कर्मी को लाइन सही करने का काम दिया था। तो बगैर सूचना लाइन चालू क्यों की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की। वहीं गंभीर हालत में देवदत्त को सैफई रेफर किया गया है।