{"_id":"5a2fe1e24f1c1b86698c1272","slug":"21513087458-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की लूट का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की लूट का नहीं लगा सुराग
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन अडींग मार्ग पर सेल्समैन से पांच लाख की लूट की वारदात का पुलिस सिरा तक नहीं तलाश सकी। 36 घंटे बीतने के बाद भी फिलहाल पुलिस के हाथ खाली ही हैं। घायल सेल्समैन की हालत ठीक है। उसे घर भेज दिया गया है। पुलिस और स्वाट टीम जल्द खुलासे का का दावा कर रही हैं।
सोमवार को होलीगेट पर राधेश्याम गुप्ता की फर्म के सेल्समैन हरिओम सौनी से गोवर्धन-अडींग मार्ग पर बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले लुटेरे फरार हो गए थे। लहूलुहान हालत में सेल्समैन को अस्पताल भिजवाया गया था।
मंगलवार को अस्पताल से सेल्समैन को घर भेज दिया गया है। 36 घंटे बीतने के बाद भी गोवर्धन और स्वाट टीम पांच लाख की लूट का सिरा तक नहीं तलाश सकी है।
पुलिस के अनुसार पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है पर, इनसे भी कोई लूट के पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। गोवर्धन प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।