फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आसरा आवास के पात्रों की फिर से होगी जांच

आसरा आवास के पात्रों की फिर से होगी जांच

Thu, 07 Dec 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आसरा आवास के पात्रों की फिर से होगी जांच
आवास - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। आसरा आवास की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। निकाय चुनाव के दौरान प्रभावित हुए आसरा आवास के जांच कार्य को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। इससे सही पात्रों की सूची तैयार की जा सके। इसके लिए नई टीम भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


सपा सरकार ने आसरा आवास योजना चलाई थी। इसके तहत जिले में 396 आवास बनाए गए हैं। इनका निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। इस योजना का लाभ देने के लिए 440 लोगों का चयन किया गया है, लेकिन जांच के बाद सिर्फ 396 पात्रों को ही इस योजना के तहत आवासों का आवंटन होगा।
विज्ञापन


डूडा के द्वारा बनाए गए आसरा आवास का आवंटन अंतिम प्रक्रिया में चल रहा है इसके लिए अब सिर्फ पात्र लोगों की जांच का कार्य ही शेष रह गया है। अक्तूबर माह में इसकी जांच के लिए नौ लोगों की टीम गठित की गई थी, लेकिन निकाय चुनाव के चलते जांच पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर, चुनाव के बाद एक बार फिर नए सिरे से जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। परियोजना अधिकारी एमए खान का कहना है कि दिसंबर माह में जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके बाद जल्द ही पात्रों को आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोशिश यही है कि दिसंबर माह के अंत तक आवासों का आवंटन शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed