{"_id":"5a1830354f1c1b7a548bef96","slug":"21511534645-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोशाक की दुकान में लगी आग, लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोशाक की दुकान में लगी आग, लाखों का माल राख
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : डैंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी पुलिस चौकी के समीप स्थित एक पोशाक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया।
बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के समीप गौतमपाड़ा क्षेत्र में मिश्रीलाल की पोशाक की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अचानक दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और तारों से निकली चिंगारी पोशाक और कीमती कपड़ों पर जा गिरी। चिंगारी ने आग का रूप ले लिया।
जब तक दुकानदार मिश्रीलाल और उनके कर्मचारी लगी आग पर काबू पाते तब तक लाखों की पोशाक जलकर खाक हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आग लगने की सूचना के घंटों बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आस-पास के लोगों ने पानी डालकर आग पर बामुश्किल काबू पाया।