फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आसमान में छाई धुंध देख चौंके लोग, सूर्य की तपिश भी हुई कम

आसमान में छाई धुंध देख चौंके लोग, सूर्य की तपिश भी हुई कम

Tue, 07 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
आसमान में छाई धुंध देख चौंके लोग, सूर्य की तपिश भी हुई कम
कासगंज में छाई धुंध
कासगंज। आसमान में मंगलवार को धुंध देखकर लोग चौंक गए। धुंध को लोग पर्यावरण का असर मानकर चल रहे हैं। धुंध के चलते सूर्य की तपिश भी मंद हो गई। लोगों ने आंखों में जलन महसूस की।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही अचानक वातावरण में धुंध दिखाई देने लगी। यह धुंध कोहरे की तो नहीं थी, लेकिन धुंध का असर मौसम पर दिखाई दिया। सूर्य की तपिश मंद हो जाने से पिछले दिनों दोपहर के समय गर्मी महसूस कर रहे लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन लोग आंखों में जलन की शिकायत महसूस करते देखे गए। लोगों का मानना है कि दिल्ली में जो प्रदूषण का असर है वह हवा के रुख के चलते अब इधर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन


बुजुर्ग रामदीन ने बताया कि धुंध के चलते उन्हें आंखों में कुछ जलन महसूस हो रही है। इसी तरह की शिकायत कई अन्य लोगों ने की। जब इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रंगजी दुबे से वार्ता की गई तो उन्हेांने बताया कि यह प्रदूषण की वजह से है ,लेकिन यह इतनी अधिक मात्रा में नहीं है जो लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करे। इस समय मौसम भी बदल रहा है। इसका असर भी वातावरण पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed