{"_id":"59f228884f1c1b6e548b9293","slug":"21509042312-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव नगला जोनपाई में सबमर्सिबल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में देवर और ननदों ने भाभी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था। घटना के दस दिन बाद गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पति ने अपने भाई और दो बहनों के विरुद्ध पत्नी को जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला जोनपाई निवासी सतीश चंद्र की पत्नी गीता देवी विगत 17 अक्तूबर की शाम सबमर्सिबल से पानी भर रही थी। इस बीच गीता का देवर रवि, ननद अनीता और रविता का पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े में देवर और दोनो ननद ने मिलकर गीता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। इसके चलते गीता गंभीर से झुलस गई थी।
परिजनों ने घायल गीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह परिजन आगरा से जिला अस्पताल ले आए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका गीता के पति सतीशचंद्र ने अपने भाई रवि, बहन अनीता, रविता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।