फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारूद के ढेर पर है अपना शहर

बारूद के ढेर पर है अपना शहर

Mon, 09 Oct 2017 08:01 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
बारूद के ढेर पर है अपना शहर
demo pic - फोटो : demo
मथुरा। अपना शहर बारूद के ढेर पर है। घनी आबादी में बेखौफ आतिशबाजी का भंडारण किया जा रहा है। यह आतिशबाजी दिवाली पर खपाने के लिए शहर में लाई गई है। पुलिस और प्रशासन बेखबर है या फिर भंडारण को लेकर आंखें मूंदे हुए है। अभी तक इन भंडारण की जांच न करना पुुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

आठ दिन बाद दिवाली का त्योहार है। शहर में करोड़ों रुपये की खतरनाक आतिशबाजी का खुलेआम भंडारण किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह भंडारण घनी आबादी में हो रहा है। शहर के कोतवाली रोड, कृष्णानगर, छत्ता बाजार, महाविद्या कॉलोनी, चौक बाजार, विकास बाजार, सदर बाजार, महोली रोड, दरेसी रोड, घीयामंडी, लाल दरवाजा, बिरला मंदिर आदि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भंडारण खतरे की घंटी है।
विज्ञापन
शहर के 47 हाइड्रेंट हुए जमींदोज मथुरा। कभी शहर में 47 हाइड्रेंट हुआ करते थे। वर्तमान में अधिकतर जमींदोज हो गए हैं या फिर तोड़ दिए गए हैं। शहर में होने वाली आगजनी की घटना में यह प्वाइंट फायर ब्रिगेड कर्मियों के लिए मददगार साबित होते थे। पानी की भरपूर सप्लाई मिलने के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता था। इन प्वाइंटों के न होने से चिंगारी सुलगने पर शहर राख में तब्दील हो सकता है। सीएफओ संजय कुमार शर्मा का कहना है कि हाइड्रेंट नगर निगम के नलकूपों से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हैं फायर टेंडर मथुरा के कृष्णानगर पर छह बड़ी फायर टेंडर और दो छोटी, एक कोसी, एक जन्मस्थान और एक मांट में है। ‘अगर शहर में आतिशबाजी का भंडारण हो रहा है तो चेकिंग कराई जाएगी। घनी आबादी में भंडारण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी’ स्वप्निल ममगाई, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed