{"_id":"59aee01a4f1c1b8c078b4722","slug":"21504632858-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील के चावलों में कीड़े देख भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील के चावलों में कीड़े देख भड़के अभिभावक
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली।
विकास खंड गंजडुंडवारा के ग्राम अलीपुर दादर में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के मिड डे मील के लिए रखे हुए चावलों में कीड़े देख बच्चों ने जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। इस पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर आक्रोश जताया। ग्राम प्रधान रक्षपाल भी स्कूल पहुंच गए। उन्होंने वहां रखे हुए चावलों को देखा और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। चावल रखने वाले स्थआन पर बहुत गंदगी थी और चावलों में कीड़े रेंग रहे थे। अभिभावकों ने आक्रोश जताते हुए जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। बच्चों को भोजन के स्थान पर बिस्कुट आदि का वितरण कराया।
शिकायत एबीएसए थान सिंह को भी दी गई। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।