{"_id":"597b80864f1c1b29528b4719","slug":"21501266054-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने ही रची थी ट्रैक्टर लूट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने ही रची थी ट्रैक्टर लूट की कहानी
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अडींग बाईपास पर गुरुवार की रात ट्रैक्टर लूट की झूठी कहानी खुद किसान ने ही बनाई थी। इस बात का खुलासा गोवर्धन पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस की माने तो लूट दिखाकर किसान ट्रैक्टर का बीमा वसूल करना चाहता था। पुलिस ने किसान को हिरासत में ले लिया है।
गोवर्धन पुलिस को गुरुवार की 10 बजे अडींग बाईपास पर महावन के गांव कारब निवासी किसान पुरुषोत्तम से मारपीट कर ट्रैक्टर लूट की सूचना मिली। गोवर्धन पुलिस अडींग बाईपास पर पहुंची तो किसान खेतों में मिला। पुलिस ने किसान से लुटेरों के बारे में पूछताछ की। किसान की बातों में पुलिस को झोल दिखा तो उसे थाने ले आई।
किसान ने पुलिस को लुटने से पहले भांजे पवन को ट्रैक्टर पर बैठना बताया था। गांव भवनपुरा निवासी पवन से पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो किसान ने मामला खोल दिया। बताया कि ट्रैक्टर महावन में छुपाकर रखा है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि छह माह पहले किसान ने ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। दो किश्त जमा करने के बाद लालच बढ़ने पर किसान ने लूट की कहानी रची थी।