फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ब्रज विकास परिषद का गठन करेगी योगी सरकार: रीता बहुगुणा

ब्रज विकास परिषद का गठन करेगी योगी सरकार: रीता बहुगुणा

Mon, 10 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
ब्रज विकास परिषद का गठन करेगी योगी सरकार: रीता बहुगुणा
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृंदावन, गोवर्धन और ब्रज के समग्र विकास के लिए प्रदेश की योगी सरकार अनेक योजनाओं पर काम कर रही है। ब्रज विकास परिषद का गठन का कार्य भी चल रहा है। जल्द ही ब्रज विकास परिषद गठित कर ब्रज के सर्वागीण विकास की परिकल्पना साकार होती दिखेगी।
विज्ञापन



यह बातें रविवार को प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने हेलीपैड स्थल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं। कहा कि प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से सर्वाधिक संभावनाएं आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थलों पर हैं। जिसके चलते बनारस, चित्रकूट, इलाहाबाद, मथुरा, अयोध्या और गोरखपुर जैसे धार्मिक स्थलों को पूर्ण विकसित करने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से किया जायेगा।
विज्ञापन



देशी-विदेशी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन में शुुरु की गई हवाई यात्रा पर कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पवन हंस द्वारा गोवर्धन में प्रारंभ हुई हवाई परिक्रमा की योजना सराहनीय है, इससे ब्रजक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ब्रज विकास में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह हवाई यात्रा आगे भी जारी रहेगी। मौके पर पर्यटन सचिव अविनाश अवस्थी, पर्यटन और आवास विभाग के सलाहकार शैलजा कांत मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed