{"_id":"595152ad4f1c1b79678b4626","slug":"21498501805-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने सोमवार को घर में घुसकर हमला बोल दिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। मामूली बात पर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दबंगों ने घर में घुसकर लोगों की पिटाई कर लूटपाट की। इस दौरान पथराव में पिता-पुत्र घायल हो गए। गंभीर हालत में एक युवक को फिरोजाबाद भेजा है।
रविवार को किसी बात को लेकर उवैश और फईम में झगड़ा हो गया था। संभ्रांत लोगों ने मामले को शांत करा दिया। उवैश ने बताया कि सोमवार को ईद की नमाज के बाद उसका परिवार घर पर था। तभी फईम, शमीम और नईम अपनी दो बहनें और बहनोई के साथ घर पहुंच गए और परिवारीजनों की पिटाई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान पत्थर फेंकना शुरू कर दिए, जिसमें एक ईंट उवैश के पिता सनाउल्लाह के सिर में लग गई।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराया। उवैश का आरोप है कि दबंग घर में रखे 20 हजार रुपये और सोने की चेन भी लूट ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए सनाउल्लाह को फिरोजाबाद भेज दिया है। पीड़ित के बेटे उवैश ने थाने में तहरीर दी है। एसएसआई ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष से दो लोग घायल हैं। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।