फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चांद का दीदार हुआ, बिखरीं ईद की खुशियां

चांद का दीदार हुआ, बिखरीं ईद की खुशियां

Mon, 26 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
चांद का दीदार हुआ, बिखरीं ईद की खुशियां
आगरा। मुकद्दस माह ए रमजान में रविवार की शाम को चांद का दीदार होते हुए मुस्लिम इलाकों में ईद उल फितर की खुशियां बिखर गईं। सोमवार की सुबह ईदगाह और शाही जामा मस्जिद समेत जिलेभर की मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

माह ए रमजान के 29वें रोजे के दिन ईद के चांद की तस्दीक करने के लिए रविवार शाम शाही जामा मस्जिद में हिलाल कमेटी की बैठक हुई। इसमें शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी, हिलाल कमेटी के सदस्यों ने शिरकत करके देश विदेश से चांद के बारे में मालूमात की। इस्लामियां लोकल एजेंसी के चेयरमैन हाजी असलम कुरैशी समेत अन्य लोगों ने भी ईद के चांद को देखने के लिए लोगों से बातचीत की। चांद के देखे जाने की तस्दीक होने पर शहर मुफ्ती ने चेयरमैन को बताया। उन्होंने चांद होने का एलान किया। बैठक में अब्दुल मलिक, विरासत अली, हाजी जफर, हाजी बिलाल, इमाम इरफान उल्ला खां निजामी, अमजद कुरैशी आदि मौजूद रहे। हास्पिटल रोड, सिंधी मार्केट, किनारी बाजार, फुव्वारा, मंटोला, बिजलीघर, नाई की मंडी, शिवाजी मार्केट, शाहगंज, रुई की मंडी, सदर बाजार, राजा की मंडी, लोहामंडी के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ीं। कई बाजार ईद की पूर्व संध्या पर पूरी रात खोले जाते हैं।
विज्ञापन

वाराणसी सिवइयों से होगा इस्तकबाल
आगरा। ईद के त्योहार पर घरों में खासतौर पर सिवइयां, अफगानी सीर, दूध फैनी आदि बनाए जाने की तैयारी है। मेहमानों के लिए खासतौर पर अफगानी सीर बनाने की तैयारी पहले से ही कर ली गई है। चांद रात के बाजार में लोगों ने सीर के लिए लोग दूध फैनी के साथ काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता आदि सूखे मेवों की खरीदारी की। वाराणसी सिवइयों की भी अच्छी मांग रही। नाई की मंडी, शाहगंज, बोदला, बिजलीघर, मंटोला, मीराहुसैनी, सिकंदरा, लोहामंडी एवं शहर के मुस्लिम इलाकों के बाजारों में खानपान की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज का वक्त
ईदगाह 7.15 बजे
शाही जामा मस्जिद 7.45 बजे
अकबरी मस्जिद 8.15 बजे
ताजमहल 9.00 बजे
मस्जिद माल का बाजार 8.45 बजे
सुल्तान परवेज मस्जिद 9.15 बजे
मस्जिद जाल 9.00 बजे
लोहामंडी मस्जिद 9.15 बजे
नूरी दरवाजा 9.15 बजे
साबुन कटरा 8.45 बजे
मस्जिद पीर जीलानी 8.15 बजे
ऊंची मस्जिद 9.30 बजे
बाबरी मस्जिद 9.45 बजे
दरगाह अबुल उलाह 10.00 बजे
तीन घंटे तक मुफ्त रहेगा ताज का दीदार
आगरा। ईद उल फितर पर सोमवार को ताजमहल स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान सुबह सात बजे से दस बजे तक ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. भुवन विक्रम के मुताबिक, ईद की नमाज अदा करने के लिए ताजमहल में प्रवेश दिया जाएगा।

खरीददारी ने लगाए चार चांद
आगरा। ईद के लिए महिलाओं ने मन पसंद कपड़ों के साथ ड्रेस की मैचिंग ज्वेलरी, चूड़ियां और मेकअप का सामान खरीदा। शादी के बाद पहली ईद मनाने वाली महिलाओं ने शगुन के तौर पर हाथों और पैरों पर मेहंदी लगवाई। ब्यूटीपर्लरों पर भी भीड़ छाई हुई थी। बंपर छूट में कपड़ों से लेकर कॉस्मेटिक तक का समान मौजूद था।
ट्यूबलाइट देखकर मनाएंगी ईद
आगरा। शाहीन, अदीबा और रूकसाना ने बताया कि वह ईद पर सलमान खान की फिल्म ट्यूब लाइट देखने फ्रेंडस के साथ जाएंगी। वहीं दूसरी ओर फरजाना ने बताया कि वो अपनी ईद परिवार के साथ मनाएंगी।

हाथों पर सजाई मेहंदी
आगरा। ज्वेलरी डिजायनर निधि जैन ने बताया कि ईद के लिए स्पेशल शाइनिंग वाली ज्वेलरी डिजाइन की गई है जिसमें जरी का वर्क है। ईद के महिलाओं ने हाथों पर मेंहदी में ईद का चांद बनवाया। शादी के बाद पहनने वाला शगुन का चूड़ा और कांच की चूड़ियों की खरीदारी भी हुई। खरीददारी करने वाली शाइस्ता ने बताया ईद पर मैचिंग पहनने का क्रेज होता है मैचिंग चीजों से स्मार्ट लगते है।
वर्जन फोटो
- शादी के बाद पहली ईद है। इसलिए हाथों और पैरों दोनाें पर शगुन की मेहंदी रचाई है जिससे नई दुल्हन लग सकूं।
-शहनाज
- मेकअप से ही चेहरे पर रौनक आएंगी। ईद के लिए शिमर वाला फाउंडेशन खरीदा है। जो फेस पर शाइनिंग देगा।
- रेशमा
- कपड़े हो या कॉस्मेटिक सामान ऑफर होने पर आकर्षण का केंद्र बन जाती है। ईद पर कपड़े और कॉस्मेटिक पर भी बंपर ऑफर है
- मोहम्मद समीर, दुकानदार
- एक हफ्ते पहले से ही महिलाओं ने पार्लर आना शुरू कर दिया था। ईद के दिन तैयार होने के लिए पहले से ही बुकिंग हो गई है।
- निशा, ब्यूटी एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed