{"_id":"593c2d864f1c1b367a8b45e0","slug":"21497116038-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में किशोरी के लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में किशोरी के लगी गोली, घायल
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत सप्ताह के समापन के दूसरे दिन रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग कर दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। श्रीमद्भागवत सप्ताह के समापन के दूसरे दिन रिश्तेदारों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इसमें गांव की एक किशोरी के पैर में गोली लग गई। परिवारीजन किशोरी को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे फीरोजाबाद रेफर कर दिया।
मामला थाना क्षेत्र के नसीरपुर के गांव गडरौली का है। यहां निवासी मुकेश कुमार के यहां श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन हुआ था। शुक्रवार को कथा का समापन हो गया। भंडारे में मुकेश के घर रिश्तेदार भी आए हुए थे। शनिवार सायं मुकेश के घर के समीप उनके यहां आए रिश्तेदार खुशी में गोलियां चला रहे थे।
इसी दौरान गांव के ही सोनवीर की 17 वर्षीय पुत्री रिंकी किसी कार्य से उधर से निकल रही थी। तभी अचानक एक गोली उसके पैर में धंस गई। गोली लगते ही किशोरी जमीन पर गिर पड़ी। इस पर हर्ष फायरिंग कर रहे तीनों युवक बाइक पर बैठ कर भाग गए। किशोरी के भाई सूरज यादव ने बताया फायरिंग करने वाले मुकेश के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
फायरिंग और किशोरी के घायल होने की जानकारी होते ही एसओ लोकेंद्र पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने बताया भागवत सप्ताह के समापन के बाद हर्ष फायरिंग हुई है। गोली लगने से एक किशोरी घायल हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।