फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   213 teachers got relief from the court

Agra News: 213 शिक्षकों को अदालत से मिली राहत

Tue, 25 Jun 2024 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
213 teachers got relief from the court
कासगंज। जिले को मिले 213 शिक्षकों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शासन ने शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के निर्देश जारी कर दिए हैं। 27 जून से इन शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही साढ़े पांच महीने से चला आ रहा इंतजार भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 12460 शिक्षक भर्ती के तहत जनवरी माह में दो चरणों में 213 शिक्षक मिले। विभाग ने इन शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली। पहले चरण में 59 एवं दूसरे चरण में 154 शिक्षक चयनित किए गए।
विज्ञापन

इन शिक्षकों को विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र भी दे दिए, लेकिन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शासन से निर्देश न मिलने से पूरी नहीं हो सकी। इन शिक्षकों को कार्यलय पर ही तैनाती दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। जिससे विद्यालय आवंटन का मामाला लटक गया। ये शिक्षक विद्यालय आवंटन को लेकर इंतजार कर रहे थे। कोर्ट से हरी झंडी मिल जाने के बाद शासन से विद्यालय आवंटन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया। 27 जून से 29 जून तक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विद्यालय आवंटन में सबसे पहले दिव्यांग महिला को वरीयता मिलेगी। इसके बाद दिव्यांग पुरुषों को विकल्प का मौका मिलेगा। फिर महिला को विकल्प चयन करने के लिए मौका दिया जाएगा। सबसे अंत में पुरुष को विकल्प चयन करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed