फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   212 candidates appeared in compartment and improvement examination

Agra News: कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हुए 212 परीक्षार्थी

Sat, 26 Jul 2025 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
212 candidates appeared in compartment and improvement examination
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा शनिवार को एक केंद्र पर आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 212 परीक्षार्थी शाामिल हुई। 21 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों को तलाशी लेने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस दौरान आंतरिक सचल दल ने भी पूरी निगरानी रखी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हुई। इसमें विभिन्न विषयों के पंजीकृत 119 परीक्षार्थियों में से 109 उपस्थित रहे। 10 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। जबकि दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग विषयों के पंजीकृत 104 परीक्षार्थियों में से 93 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed