{"_id":"6ac6b24ec08bf608fc07d217","slug":"21-teams-showcased-their-prowess-in-kabaddi-daan-kunwari-emerged-victorious-agra-news-c-25-agr1034-1179053-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कबड्डी में 21 टीमों ने दिखाया दम, दान कुंवरि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कबड्डी में 21 टीमों ने दिखाया दम, दान कुंवरि ने मारी बाजी
Thu, 08 Oct 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर बुधवार को माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मुकाबलों में शानदार खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया।
आयोजन का शुभारंभ आरबीएस महाविद्यालय की क्रीड़ा सचिव डॉ. रुचि श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य मेजर विवेक वीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 आयु वर्ग में बेसिक की टीम ने दान कुंवरि इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा को 45-44 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।
अंडर-17 वर्ग में दान कुंवरि इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा ने जीआईसी इंटर कॉलेज को 32-24 से पराजित कर खिताब जीता। वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में शिव प्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज ने विवेकानंद इंटर कॉलेज, जरूआ कटरा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, डॉ. रामनिवास मुद्गल और डॉ. सीपी सिंह ने विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का संचालन डॉ. दुष्यंत सिंह और बृजेश कुमार ने किया। चयनकर्ता के रूप में ज्योति सोनी, विजयलक्ष्मी सिंह व अजय सिंह, निर्णायक मंडल में केपी सिंह, ललित पराशर व प्रवीण शामिल रहे। आयोजन में डॉ. नीरज सिंह, हरपाल सिंह चाहर, मंडलीय सचिव अनिल कुमार, जनपदीय सचिव डॉ. रिनेश मित्तल, रवि प्रकाश, गोविंद सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, राजेश यादव, दीपांशु सांवलिया, जनार्दन राणा आदि मौजूद रहे।