फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   21 new corona patient in mainpuri

Corona In Mainpuri: एक ही परिवार के सात सदस्य सहित 21 नए कोरोना संक्रमित

Sun, 09 Aug 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
21 new corona patient in mainpuri
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण की रफ्तार मैनपुरी जिले में थमती नजर नहीं आ रही। शनिवार को एक परिवार के सात लोगों सहित कुल 21 कोरोना संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 886 पर पहुंच गई है। 16 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। 692 को ठीक हो चुके हैं। 178 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


शनिवार को शहर के मोहल्ला सौतियाना में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित निकले। सभी को एसडीएम रजनीकांत, डॉ. अंकित यादव आदि की टीम ने एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भोगांव भिजवाया। 
विज्ञापन



मोहल्ला वंशीगोहरा में चार, राजा का बाग और डाक बंगला क्षेत्र निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। करहल में पांच, घिरोर के गांव उसनीदा में दो, बेवर के गांव करुआमई में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला सौतियाना को किया गया सील 

शहर के मोहल्ला सौतियाना में एक ही परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पूरे मोहल्ले को एसडीएम रजनीकांत ने सील करा दिया है। परिवार का एक सदस्य दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमित निकला था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई गई। इसमें सात संक्रमित निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed