{"_id":"5f185e188ebc3e63bc3cc293","slug":"21-corona-positive-patients-found-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः 21 नए मरीज और मिले, 95 पहुंचा संक्रमित मृतकों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः 21 नए मरीज और मिले, 95 पहुंचा संक्रमित मृतकों का आंकड़ा
Thu, 23 Jul 2020 10:40 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलनगंज निवासी 82 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत से बुधवार को संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 95 हो गया है। 21 नए मरीज और मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1557 हो गई है। 179 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ताजनगरी में बुधवार को मृतक और संक्रमित दोनों बढ़ गए। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 82 वर्षीय महिला कैंसर रोगी थी। कीमोथैरेपी से उपचार चल रहा था। संक्रमित होने के बाद बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई। अब मृतक संख्या 95 हो गई है। दूसरी तरफ जुलाई माह में सबसे ज्यादा 21 नए केस सामने आए हैं। अब मरीजों का आंकड़ा 1557 हो गया है। डीएम ने बताया 14 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 1284 हो गई है। 179 संक्रमितों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ताजनगरी में 36947 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
बन चुके हैं 281 कंटेनमेंट जोन
देश का पहला क्लस्टर ताजनगरी में बना था। इसके बाद से अब तक 281 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। बुधवार तक 195 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं जबकि 86 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन