{"_id":"602b72d78ebc3ee973030800","slug":"21-bangladeshi-citizens-released-from-mathura-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सजा पूरी होने पर जेल से रिहा हुए 21 बांग्लादेशी नागरिक, कड़ी सुरक्षा में भेजे गए स्वदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सजा पूरी होने पर जेल से रिहा हुए 21 बांग्लादेशी नागरिक, कड़ी सुरक्षा में भेजे गए स्वदेश
Tue, 16 Feb 2021 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
मथुरा जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की मथुरा जेल से बांग्लादेश के 21 नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। सजा पूरी होने पर रिहाई के बाद सोमवार को बांग्लादेशी नागरिकों को कड़ी सुरक्षा में उनके देश रवाना किया गया। सीमा पर बीएसएफ द्वारा प्रत्यर्पण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मथुरा जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि मथुरा में अवैध रूप से रहते पाए गए 21 बांग्लोदशी नागरिकों को सजा पूरी होने पर उनके देश प्रत्यर्पण के लिए रवाना कर दिया गया है। इनमें 13 पुरुष एवं आठ महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों को कड़ी सुरक्षा के बीच रोडवेज बस से कोलकाता के लिए रवाना किया गया, जहां सीमा सुरक्षा बल के हवाले किया जाएगा। इन्हें अलग-अलग समय पर मथुरा के अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ा गया था।
विज्ञापन
कुछ बांग्लादेशी नागरिकों की सजा बीते दिसबंर और कुछ की जनवरी महीने में पूरी हुई थी। लेकिन सभी एक ही परिवार से संबंधित है। इसके कारण इन सभी को एक साथ वापस भेजा गया है। इन्हें सीमा पर बांग्लादेश बॉर्डर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।