फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20th Moon School Olympics to kick off on the 27th.

Agra News: 20वें मून स्कूल ओलंपिक का आगाज 27 से

Sat, 03 Oct 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
20th Moon School Olympics to kick off on the 27th.
स्कूली खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक
आगरा। स्कूली खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक के 20वें संस्करण का आगाज 27 अक्तूबर से होगा। रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 3 नवंबर तक द इंटरनेशनल स्कूल, फतेहाबाद रोड के मैदान पर होगी। डीपीएस ताज सिटी मेजबान सहयोगी, अमर उजाला मीडिया सहयोगी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजन समिति ने पंजीकरण प्रपत्र जारी किया। मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि इस बार बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी और उपलब्धियों को विशेष महत्व दिया जाएगा। उनकी माता इंदिरा बंसल की स्मृति में प्रत्येक खेल की प्रतिभाशाली बालिका को इंदिरा बंसल स्मृति कप प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थापक संरक्षक नजीर अहमद और अध्यक्ष बीना लवानिया ने बताया कि सभी विद्यालयों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन विवरण भरने के साथ प्रपत्र की प्रति मून टीवी लाइव कार्यालय, 134 मानस नगर में जमा करनी होगी। चेयरमैन रजत अस्थाना और मुख्य संयोजक हरीश सिंह ने बताया कि पहली स्पर्धा तैराकी की होगी, जो 16 और 17 अक्तूबर को डीपीएस ताज सिटी के तरण ताल में होगी। जिम्नास्टिक 20 और 21 अक्तूबर को सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, शमसाबाद रोड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव इंजीनियर उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग की 21 खेल स्पर्धाएं होंगी। इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी, योग, बास्केटबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु, कबड्डी और स्केटिंग शामिल हैं। उद्घाटन 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे और समापन 3 नवंबर को दोपहर तीन बजे होगा।

संयुक्त महासचिव राहुल पालीवाल व राजीव दीक्षित ने बताया कि 11 अक्तूबर को सुबह 11 बजे पूर्वावलोकन समारोह होगा। इसमें प्रतीक चिह्न, स्लोगन, टोपी, टी-शर्ट और शुभंकर का अनावरण किया जाएगा। संयुक्त संयोजक मनीष तिवारी ने बताया कि मशाल प्रज्वलित कर 12 अक्तूबर से पिछले 19 वर्षों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों तक पहुंचाई जाएगी। स्वागत समिति के अध्यक्ष संजय कालरा और विनोद सीतलानी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed