फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कार की चपेट में आया बाइक सवार

कार की चपेट में आया बाइक सवार

Wed, 01 May 2019 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आया बाइक सवार
मैनपुरी-बिछवां। गांव सूरजपुर के पास बाइक सवार कार की चपेट में आ गए। अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस बीच ग्रामीणों को जुटता देख चालक कार छोड़कर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब आधा घंटा तक जीटी रोड पर जाम लगाए रखा। थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी जयवीर शाक्य बुधवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक से कुरावली जा रहे थे। बाइक जब जीटी रोड पर गांव सूरजपुर के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अनियंत्रित होकर कार एक पेड़ से जा टकराई। उधर, हादसे के बाद लोग घटनास्थल पर जमा हुए तो कार चालक वहां से भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को समझाने के साथ ही जाम को खुलवाया। करीब आधा घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed