{"_id":"5cbdf74ebdec2213f6785801","slug":"201555953486-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर फुफेरे-ममेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर फुफेरे-ममेरे भाई की मौत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार ममेरे और फुफेरे भाईयों की मौत हो गई। जबकि अन्य हादसे में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव नाजिरपुर निवासी बंटी (20) पुत्र देवकीनंदन अपने फुफेरे भाई राहुल (19) पुत्र कमल सिंह के साथ राहुल की मौसेरी बहन की शादी समारोह नगला हंसी बाइक पर सवार होकर गया था। जहां से देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाइक लेकर दोनों भाई थाना रिजोर क्षेत्र के गांव बक्शीपुर के पास पहुंचे थे। उसी समय कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। जिन्हें पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी क्रम में पाना देवी पत्नी सोरन सिंह और उसका बेटा राजेंद्र निवासी फूलपुर एवं संदीप पुत्र रजनीकांत और उसकी मां गुड्डो देवी निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गिरोरा के पास बाइक भिड़ंत में घायल हो गए। जिन्हें राहगीरो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।