फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ब्रज समेत पश्चिम के कई जिलों में ढूंढा जा रहा आतंकी नेटवर्क

ब्रज समेत पश्चिम के कई जिलों में ढूंढा जा रहा आतंकी नेटवर्क

Tue, 26 Feb 2019 08:44 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
ब्रज समेत पश्चिम के कई जिलों में ढूंढा जा रहा आतंकी  नेटवर्क
मथुरा। ब्रज के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आतंकी नेटवर्क तलाशा जा रहा है। दरअसल एक साल पहले मथुरा से कुछ बांग्लादेशी अचानक लापता हो गए थे। इन सभी की तलाश में एटीएस तक मथुरा पहुंची थी। अब यह कहां हैं कोई नहीं जानता। एक बार फिर इनकी तलाश एजेंसियों ने शुरू कर दी है। बताया जाता है कि खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि दिल्ली में रह रहे हैं लेकिन वहां भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


मथुरा में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी अपनी पहचान छुपाकर रह रहे हैं। पिछले एक साल के भीतर करीब 20 को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है। पिछले साल अक्तूबर माह में खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि मथुरा में रह रहे पांच बांग्लादेशी युवकों की गतिविधियां संदिग्ध हैं।
विज्ञापन


इन इनपुट के बाद जब कार्रवाई की गई तो कोई भी हाथ नहीं लगा। एटीएस की टीम भी इनकी तलाश में मथुरा पहुंची थी। इन पांचों का कहीं कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है। अब सहारनपुर से हुईं गिरफ्तारियों के बाद फिर से इनकी तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस को किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि मथुरा में सिमी का बड़ा नेटवर्क रहा है। कई घटनाओं में सिमी के लोग गिरफ्तार भी होते रहे हैं। एक केंद्रीय खुफिया एजेंसी के उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि पुलवामा हमले के बाद से ही आतंकियों का नेटवर्क तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed