फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चिकित्सकों ने घोषित किया मृत, बाद में लौटीं सांसें

चिकित्सकों ने घोषित किया मृत, बाद में लौटीं सांसें

Wed, 26 Dec 2018 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने घोषित किया मृत, बाद में लौटीं  सांसें
टूंडला (फिरोजाबाद)। कई बीमारियां से ग्रसित अनामिका टॉकीज की मालिकान की बुुधवार को उपचार के दौरान आगरा के एक हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। परिजनों द्वारा घर लाने के दौरान अचानक उनमें चेतना आ गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


नगर के एमपी रोड निवासी सीपी सिंह सेंगर नगर के प्रमुख व्यवसायी हैं। उनकी पत्नी अनीता सेंगर 67 अनामिका टॉकीज का संचालन करतीं हैं। वे कई वर्षों से गंभीर बीमारियों से गृसित हैं। उनका आगरा के नयति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। विगत तीन दिन पूर्व उनकी तबियत अधिक खराब होने पर आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृत्यु की सूचना पर उनके शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर लग गई। रिश्तेदार आदि भी उनके घर पहुंचने लगे। हॉस्पिटल से शव लाने की सूचना पर परिवार के अन्य लोग अंत्येष्टि का सामान जुटाने लगे। वे उनके शरीर को लेकर घर पहुंच पाते उससे पूर्व ही उनमें सांस लौट आई। यह देख परिजन भी आश्चर्य चकित रह गये। उन्होंने चिकित्सक से संपर्क किया तथा उन्हें नयति हॉस्पिटल ले गये। हॉस्पिटल में अनीता सेंगर का उपचार चल रहा है। उनके पुन: जीवित होने की सूचना पूरे दिन नगर में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed