फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन दिन से लापता लड़की घर लौटी

तीन दिन से लापता लड़की घर लौटी

Thu, 01 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से लापता लड़की घर लौटी

विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र से लापता हुई लड़की रहस्यमय ढंग से घर लौट आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ लड़की भगाने के आरोप में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले तीनों आरोपियों को अलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की रिपोर्ट युवक के पिता ने थाना अलीगंज में दर्ज कराई है।

तीन दिन पहले घर से लापता हुई लड़की रहस्यमय तरीके से घर लौट आई है। लड़की के घर लौट आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। जिससे पुलिस घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक लड़की को उसकी मर्जी से अपने साथ दिल्ली ले गया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन


जिस पर लड़की दिल्ली में रह गई थी। वहीं युवक को लड़की भगाने के आरोप में जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले तीनों आरोपियो को अलीगंज पुलिस ने पकड़ लिया है। जिसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं घटना की रिपोर्ट युवक के पिता ने थाना अलीगंज में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। बता दे कि बुधवार को अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में लड़की भगाने के आरोप में युवक के साथ पहले तो मारपीट की गई। बाद में उसे आग के हवाले कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। जिस पर पुलिस युवक को बचाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed