फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   समाज में फैली बुराईयों को मिलकर मिटाएं -सह प्रांत प्रचारक

समाज में फैली बुराईयों को मिलकर मिटाएं -सह प्रांत प्रचारक

Fri, 19 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
समाज में फैली बुराईयों को मिलकर मिटाएं -सह प्रांत प्रचारक
समाज में फैली बुराईयों को मिलकर मिटाएं -सह प्रांत प्रचारक - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। प्रभुपार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संघ के सह प्रांत प्रचारक मुनीष कुमार ने कहा कि विजय दशमी पर्व सामाजिक बुराईयों का समूल रुप से नाश करने के लिए मनाया जाता है। हमें मिलकर सामाजिक बुराईयों को मिटाना होगा। स्वयं सेवकों ने प्रभु पार्क में अपने शस्त्रों का पूजन किया। इससे पूर्व संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, जिला कार्यवाह दीपराज माहेश्वरी, नगर संघ चालक ज्ञान माहेश्वरी ने शस्त्रों का पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार राजेद्र सिंह ने की। शस्त्र पूजन के उपरांत पथ संचलन निकाला। पथ संचलन ने के सभी प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। विभाग प्रचारक अरुण, जिला प्रचारक श्यामा श्याम, नगर प्रचारक अवनीश, जिला व्यवस्था प्रमुख अमलेंदु, शारीरिक प्रमुख अवधेश, नगर कार्यवाह जुगेंद्र, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, अमापुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश साहू, डा. बीडी राना, कौशल साहू, नीरज शर्मा, अनिल पुंढीर,डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, जय सिंह वर्मा, आकाशदीप रानू, शांतनु चौधरी, पूर्णेंद्र सोलंकी, रूप किशोर कुशवाह, राजवीर भल्ला, डा. खूब सिंह लोधी, राजेश नंदन, सर्वेश दुबे, शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदम ताल मिलाकर चलते स्वयं सेवक रहे आकर्षण का केंद्र
कासगंज। पथ संचलन में आरएसएस का अनुशासन देखने को मिला। स्वयं सेवक पूरे अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने घोष वादन किया। बड़ी संख्या में लोग मार्गों पर पथ संचलन देखने उमड़े।

स्वयं सेवकों का जगह जगह हुआ स्वागत
कासगंज। आरएसएस के पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों का जगह जगह स्वागत किया गया। पथ संचलन के मार्ग पर विभिन्न संगठनों ने तोरण द्वार बनाए। जगह जगह लोगों ने स्वयं सेवकों पर पुष्पों की वर्षा की। भाजपा महिला मोर्चा ने सोरों गेट पर स्वागत कार्यक्रम किया। जिला अध्यक्ष मिथलेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed