{"_id":"5b9e9168867a557ec97f1d06","slug":"201537118568-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी-फौजी समेत तीन के घरों से 14 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी-फौजी समेत तीन के घरों से 14 लाख की चोरी
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा/जैथरा। शहर में फौजी, जैथरा में पुलिसकर्मी और तकनीकी सहायक के घर से चोरों ने दो लाख से अधिक की नकदी और करीब 12 लाख रुपये के जेवरात, बर्तन आदि सामान साफ कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित लोगों ने कोतवाली नगर और जैथरा में तहरीर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीपल अड्डा नगर सेन वाली गली निवासी ओमवीर पुत्र सुंदरलाल सेना में नौकरी करते है। कुछ दिन पहले फौजी ने अपने गांव विजयपुर मिरहची में कथा भागवत का आयोजन कराया था। जिसका भंडारा कराने के लिए वह परिवार के साथ 13 सितंबर को गांव गए थे। उसी समय चोरों ने मौका पाते हुए पीपल अड्डा वाले मकान पर लगे ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर घर के अंदर रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी, साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात, एलईडी, बर्तन, अनाज आदि सामान चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी फौजी को उस समय हुई जब वह घर लौटकर पहुंचे।
वही दूसरी तरफ थाना जैथरा क्षेत्र के गांव ढकपुरा निवासी अरविंद यादव पुत्र जगदीश अलीगढ़ पुलिस में चालक है। जिसके घर के सभी सदस्य रात को घर से बाहर सो रहे थे। उसी समय चोर घर के अंदर घुस गए और घर से चोर 14 हजार रुपये की नगदी, दस तोले सोने के और एक किलो चांदी के आभूषण आदि सामान चोरी करके ले गए। इसके अलावा चोरों ने पड़ोस के गांव नगला बदे में मैनपुरी किशनी ब्लाक में तैनात तकनीकी सहायक के घर में धावा बोल दिया। यहां से चोर 55 हजार की नकदी और करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात चोरी साफ करके ले गए। घटना की जानकारी लोगों को सुबह जागने पर हुई। इसे लेकर लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची जैथरा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इनका नहीं हुआ खुलासा
एटा। जिले में हुई अन्य चोरी की घटनाओं की बात की जाए जो 19 अगस्त को जसरथपुर क्षेत्र के पिंजरी में तीन घरों से करीब बाइस लाख की चोरी, इसके बाद इसी गांव में 13 सितंबर को शिक्षक सहित तीन घरों से लाखों की चोरी की, 7 अगस्त को कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उद्दनपुर रामनगर में तीन घरों से लाखों की चोरी, पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला पूसा में 11 सितंबर को तीन घरों से लाखों की चोरी होने की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें से पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।