{"_id":"5b8be40742c792463f79547a","slug":"201535894535-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी को दें कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी को दें कानून की जानकारी
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आम आदमी को कानून की जानकारी देने के लिए पैरालीगल वॉलंटियर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जन सुविधा केंद्रों पर काम कर रहे पैरालीगल वॉलंटियर आम आदमी से सीधा संवाद करें। कार्य का पूरा ब्यौरा समय से विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करें। यह बातेें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने कहीं।
विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में पैरालीगल वॉलंटियर्स की बैठक हुई। बैठक में प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि आम आदमी को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी नहीं होने से उनका कई स्थानों पर उत्पीड़न और शोषण होता है। कानून की जानकारी होने पर अधिकार आसानी से पाए जा सकते हैं। जिन कार्यालयों और संस्थाओं में पैरालीगल वॉलंटियर काम कर रहे हैं वहां आने वाली समस्याओं को संबंधित अधिकारियों अथवा कार्यालय प्रमुखों से मिलकर निदान कराएं।
सीएससी कोआर्डीनेटर शिशुपाल सिंह ने कहा जो पैरालीगल वॉलंटियर जन सुविधा केंद्रों पर काम कर रहे हैं उनको कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। जिनको जानाकरी नहीं है उनको कंप्यूटर की जानकारी देने के लिए स्टेशन रोड स्थित सेंटर पर निशुल्क व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अवनींद्र प्रताप सिंह, आराधना शर्मा, रामरतन शाक्य, संजय यादव, मीरादेवी, पलक शर्मा, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, शैलेश कुमारी, कल्पना शाक्य, रुबी शाक्य मौजूद रहे।