{"_id":"5b898b1d42c7924658644dbb","slug":"201535740701-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना भुगतान कार्य से हटाने पर कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भुगतान कार्य से हटाने पर कर्मचारियों ने किया हंगामा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निगम के निर्माण में ठेके पर तैनात कर्मचारियों को ठेकेदार ने दो माह के भुगतान के बिना ही कार्य से हटा दिया। इससे आक्रोशित ठेका कर्मियों ने निगम में हंगामा किया। पीड़ित कर्मचारी महापौर कैंप कार्यालय भी पहुंचे, परंतु उन्हें महापौर से नहीं मिलने दिया।
नगर निगम में अधिकांश कार्य ठेके पर कराए जा रहे हैं। नगर निगम में निर्माण विभाग में ठेके पर करीब 20 कर्मचारी दो माह के लिए रख थे। उनसे ठेकेदार ने दिन-रात कार्य कराया। 15 अगस्त, ईद, रक्षाबंधन पर भी पूरे में गड्ढे भरवाने का कार्य कराया लेकिन दो माह बाद भुगतान नहीं किया।
शुक्रवार को ठेका कर्मियों ने भुगतान का दबाव बनाया तो ठेकेदार ने भुगतान करने से पल्ला झाड़ लिया। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने निगम में काफी देर तक हंगामा किया वहां कोई अधिकारी न मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ महापौर कैंप कार्यालय शिकायत करने पहुंचे। वहां भी महापौर से मुलाकात नहीं हुई। वह शिकायती पत्र देकर लौट आए। इस मौके पर राशिद, वीरी सिंह, रामनिवास, धर्मवीर, संजय, हरिओम, राजेश, केशवदेव, आकाश, सोनू आदि मौजूद थे।