{"_id":"5b88370242c79246494d4367","slug":"201535653634-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दस दुकानें निलंबित, दो के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दस दुकानें निलंबित, दो के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राशन घोटाले में राशन की दस दुकानों पर अभियोग दर्ज कराने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। जबकि हाजीपुरा स्थित दो दुकानदारों के खिलाफ थाना रसूलपुर में अभियोग दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि इन दुकानों को संबंधित लिंक दुकानों पर राशन सामग्री उपभोक्ताओं को मिलेगी।
जिला पूर्ति कार्यालय में तैनात ऑपरेटर की मिलीभगत से ही गरीबों की 381 क्विंटल राशन सामग्री को बाजार में बिक्री कर दिया था। जिले की दस राशन की दुकानों के खिलाफ अभियोग दर्ज होने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने निलंबित करने के आदेश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने कहा हाजीपुरा में मुईनउद्दीन, नई बस्ती में ऊषा कुमारी, हिमायूंपुर में बहादुर सिंह, कमला देवी, फरिहा में अशोक कुमार जैन, रमेशचंद्र, शिकोहाबाद की शांतिदेवी, लायक सिंह, रज्जोदेवी, बली मोहम्मद की राशन की दुकानों को निलंबित कर दिया है।
हाजीपुरा स्थित दो राशन की दुकानों के खिलाफ भी अभियोग दर्ज कराया है। इसमें नन्नेबाबू मैं. नगीना सिद्दीकी की दुकानें शामिल हैं। घोटाले में विभागीय अफसरों पर भी सवाल उठे रहे हैं। इन सभी का कहना है कि अफसरों के डिजिटल हस्ताक्षर लगाए बिना कोई भी बदलाव राशनकार्डों में नहीं किया जा सकता है।