{"_id":"5b5df6294f1c1be94b8b763c","slug":"201532884521-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कसानों के गन्ना बकाया मूल्य के लए सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसानों के गन्ना बकाया मूल्य के लए सपा का प्रदर्शन
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी ने चीनी मिल पर गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के मामले को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन एवं जनसभा आयोजित की। सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए गन्ना भुगतान की मांग की। खराब मौसम के बावजूद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान कार्यक्रम में पहुंचे।
पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार लगातार किसानों को गुमराह कर रही हैं। किसानों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है। सरकार ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में कराने का वादा किया था, लेकिन सरकार वादा पूरा नहीं कर सकी। यूपी के किसानों का 15 हजार करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। किसान खून के आंसू रो रहा है, लेकिन मोदी और योगी सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा किसानों की पार्टी है। किसानों की हित की लड़ाई लड़ने के लिए सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि किसानों का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने कहा कि आर्थिक तंगी से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार पीड़ित परिवारों की मदद नहीं कर रही है। पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार किसानों के मुद्दे उठा रहे हैं। उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य नीरज मिश्रा ने भी भाजपा सरकार पर प्रहार किए। उन्होंने सरकार द्वारा घोषित गन्ने के समर्थन मूल्य को कम बताया और बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान की कृषि लागत नहीं निकल पा रही है। अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डा. फारूख ने भी सरकार से गन्ना किसान के भुगतान की मांग उठाई। किसान नेता कैप्टन राज गुप्ता, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, नेत्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर, डा. मनोज कुमार यादव, डा. केपी सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र लोधी, मास्टर यादव, विमल पाल, रामनरेश यादव, अभिषेक यादव, सौरभ यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, स्वालेह अंसारी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।