{"_id":"5b5b54004f1c1b764d8b5178","slug":"201532711936-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिदेव के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिदेव के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार लूटी
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन करने जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की स्विफ्ट कार को तीन बाइक सवार बदमाश छीन ले गए। बदमाश श्रद्धालुओं से छह हजार रुपये, दो मोबाइल और कागजात भी छीन ले गए।
बी-125 अतर सिंह कॉलोनी विकास नगर, उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी अंकुर त्यागी पुत्र सतीश त्यागी स्विफ्ट कार में अपने साथी डॉ वरुण दहिया के साथ गोवर्धन जा रहे थे। दोनों रास्ते में कोकिलावन में शनिदेव मंदिर के दर्शन करने के लिए जैसे ही मुडे़ वैसे ही मंदिर से पहले तीन बाइक सवार बदमाशों ने कार के सामने बाइक खड़ी करके कार को रोक लिया।
बदमाशों ने हथियार दिखा कर कार के गेट खुलवाए और दोनों की कनपटी पर तमंचा रख कार से उतार दिया, इसके बाद दो बदमाश कार में सवार हो गए। एक बदमाश ने दोनों की जेब मे रखे दो एंड्रायड मोबाइल, 6 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजात छीन ले गए।
विज्ञापन
पीड़ितों ने थाने में लूट की सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अंकुर त्यागी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर, पिछले महीने टटलू गैंग के शिकार हुए चार व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं का पुलिस अभी तक खुलासा नही कर सकी हैं।