{"_id":"5b46119f4f1c1bc2248b5c7e","slug":"201531318687-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर अंधेरे में डूबे रहे आधा दर्जन मोहल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर अंधेरे में डूबे रहे आधा दर्जन मोहल्ले
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डाकखाना चौराहे के पास एक पोल टूटने से आधा दर्जन मोहल्ले रातभर अंधरे में डूबे रहे। रातभर बिजली नहीं आने से घरों में लगे इर्न्वटर ठप हो गए। इसके चलते लोगो को परेशानी हुई।
एसएन सबस्टेशन क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे चौकी गेट, चौबान मोहल्ला, मोहल्ला दुली, गंज मोहल्ला, गोपाल नगर और गांधीनगर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। क्षेत्रीय जनता की सूचना पर विद्युत विभाग ने पेट्रोलिंग कराई तो डाकखाना चौराहे के निकट एक विद्युत पोल टूटा मिला। पोल नीचे से गलने के कारण टूटकर सामने के मकान पर जा गिरा।
एसडीओ सचिन गुप्ता, अवर अभियंता अहमद हुसैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक पोल सीधा कराने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बिजली आने की उम्मीद में क्षेत्र के लोगों ने रस्सी से बांधकर पोल सीधा कराने का प्रयास किया, फिर भी कामयाबी नहीं मिली। सुबह साढ़े चार बजे हाइड्रा मशीन बुला कर पोल सीधा कराया गया। तब जाकर सुबह छह बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।