फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   धरने पर पंचायत अधिकारी, विकास कार्य अटके

धरने पर पंचायत अधिकारी, विकास कार्य अटके

Sat, 09 Jun 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
धरने पर पंचायत अधिकारी, विकास कार्य अटके
धरने पर पंचायत अधिकारी, विकास कार्य अटके - फोटो : अमर उजाला
एटा। ग्राम पंचायतों के विकास पर जोर दे रही प्रदेश सरकार के राज में विकास कार्य अटक गए हैं। ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के धरने पर जाने से सारी प्रक्रियाएं अधर में लटक गई हैं। आलम यह है कि जून माह का पखवाड़ा बीतने की ओर हैं, लेकिन अब तक ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाएं अपलोड नहीं हो सकी हैं। जिले की महज 15 ग्राम पंचायतों ने ही कार्ययोजना को प्लान प्लस पर अपलोड किया है। ऐसे में गांव में प्रस्तावित विकास कार्य अधर में हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना को प्लान प्लस पर अपलोड किया जाता है। इसमें पूरे साल में ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले कामों का लेखाजोखा शामिल रहता है। इस बार शासन ने सभी जिलों को पत्र लिखकर 31 मई तक कार्य योजना को अपलोड कराने के निर्देश दिए थे, मगर अब तक काम सुस्त रफ्तार से चल रहा है। जिले में महज 15 ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना अपलोड कराई है। उधर, ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों के धरने के चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अटक गए हैं। ऐसे में पंचायती राज विभाग के आगे मुश्किल खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


ये है अपलोडिंग का हाल
ब्लॉक ग्राम पंचायतें कार्ययोजना अपलोड
अलीगंज 93 00
अवागढ़ 54 00
जैथरा 67 04
जलेसर 57 00
मारहरा 59 03
निधौलीकलां 71 06
सकीट 92 02
शीतलपुर 83 00

सांसद को सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी समन्वय समिति के नेतृत्व में शनिवार को विकास भवन पर धरना दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। सांसद हरनाथ सिंह ने कहा कि वे ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों की मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। सांसद राजवीर सिंह राजू और मारहरा विधायक वीरेंद्र वर्मा को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र वर्मा, हर्षेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, एवरन सिंह, इमरान अली, संजय सिंह, ज्योति वर्मा, नम्रता, नरवेश, राघवेेंद्र मिश्रा, अवनेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed