{"_id":"5af7287c4f1c1bd9408b4b5e","slug":"201526147196-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों को दिया जाए 50 लाख का मुआवजा: मानपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों को दिया जाए 50 लाख का मुआवजा: मानपाल
Updated Sat, 12 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मृतकों को दिया जाए 50 लाख का मुआवजा: मानपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर।
पूर्व परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनाने में असफल साबित हुई है। प्रदेश में संगीन अपराधों का सिलसिला जारी है। शासन और पुलिस इन घटनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पा रही। डकैती की लगातार वारदातों और लूट की घटनाओं को लेकर आम जनमानस भयभीत है। उन्होंने डकैती में मारे गए मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने व सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।
पूर्व मंत्री मानपाल सिंह समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ सहावर में हुई डकैती की घटना के पीड़ित परिवारीजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवार में जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भेदभाव के साथ पुलिस काम कर रही है। शासन सत्ता का प्रशासनिक काम काज में जबरदस्त हस्तक्षेप है। सत्तारूढ़ दल के नेता हर कार्य में हस्तक्षेप करते हैं। यह अपराधों के बढ़ने का प्रमुख कारण है।
पूर्व विधायक वीरेंद्र सोलंकी ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और शासन से 50-50 लाख के मुआवजे की मांग की उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले का शीघ्र खुलासा और बदमाश पकड़े जाएं। इस दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, प्रधानसंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव, अशोक वर्मा, टैनी यादव, राशिद अहमद, तहजीबउल हसन, डा. महाराज सिंह, मंजूर खां, यामीन आदि मौजूद रहे।