फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज, कल आएगा परिणाम

छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज, कल आएगा परिणाम

Fri, 27 Apr 2018 08:11 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज, कल आएगा परिणाम
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। आखिर परीक्षा के परिणाम की घड़ी आ ही गई। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को आ रहा है। ये परिणाम मथुरा में परीक्षा देने वाले 83 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के भाग्य का फैसला करेगा। परिणाम आने से पहले ही छात्रों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम रविवार को आ रहा है। इसको लेकर छात्र व छात्राओं ने बेचैनी भी है और उत्साह भी। कोई मंदिर में माथा टेक रहा है तो किसी पास होने की मन्नत मांगी। बहरहाल टेंशन इस बात की है कि परीक्षाओं में सख्ती के बाद सरकार ने कापियों की जांच में भी सीसीटीवी कैमरों को लगवा दिया।
विज्ञापन


ऐेसे में मूल्यांकन में छात्र और छात्राओं ने जो फरियाद कापियों में पत्र लिखकर की थी वो भी बेकार ही साबित होेने वाली है। परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर जारी होगा ऐसे में छात्रों ने मोबाइल में नेट पैक डलवा लिया है इधर, साइबर कैफे पर छात्र व छात्राओं को परीक्षा परिणाम दिखाने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी छात्रों पर कसा शिकंजा
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय ने पत्र जारी कर हिदायत दी है कि अगर किसी विद्यालय में कक्षा दस व 12 में दस से अधिक छात्रों का प्रवेश सीधे किया जा रहा है उसकी अनुमति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से लेनी होगी। इसकी एक प्रति क्षेत्रीय सचिव को भेजनी होगी। गौरतलब है बोर्ड परीक्षा में 116013 पंजीकृत छात्रों में से 33 हजार छात्र परीक्षा छोड़कर चले गए। इनमें बड़ी संख्या बाहरी छात्रों की थी जो नकल के दम पर परीक्षा देन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed