{"_id":"5aba88444f1c1bbf088b787c","slug":"201522174020-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम का पेड़ काटने के विरोध में दलितों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम का पेड़ काटने के विरोध में दलितों को पीटा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को पड़ोसी द्वारा काटने का विरोध करने पर दलित समाज के लोगों को पीटा गया। छह लोग घायल हो गए।
तरामई निवासी होरीलाल के दरवाजे पर एक नीम का पेड़ खड़ा है। नीम के पेड़ की टहनियां पड़ोसी बच्चू सिंह जाट के घर में जा रही हैं। उनका कहना है कि पेड़ की टहनियों से उनके घर में कूड़ा हो रहा था, जिसकी वजह से टहनियों को छांटा था। पड़ोसी दलित परिवार के होरीलाल ने इसका विरोध किया गया। बात बढ़ने पर गालीगलौज हो गई। पड़ोसी का आरोप है कि बच्चू सिंह के परिवारीजनों ने हमला बोल दिया। परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा।
दो महिलाओं को भी पीटा गया। झगड़े में होरीलाल के गंभीर चोट आई हैं। महिला सामन श्री, शालिनी, होरीलाल, आयुक, सुमित और विनय घायल हो गए। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे। एक पक्ष के लोगों के ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।