{"_id":"5a9566d64f1c1b0a7b8b9876","slug":"201519740630-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधागोपीनाथ के समक्ष विधवाओं ने खेली ’होली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधागोपीनाथ के समक्ष विधवाओं ने खेली ’होली’
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। सफेद लिबास पहने वर्षों से जीवन के रंगों से दूर रहीं वृंदावन की विधवाओं ने अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण को साक्षी मानकर होली खेली। सामाजिक संगठन सुलभ इंटरनेशनल की पहल पर मंगलवार दोपहर राधागोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में भव्य होली का आयोजन किया गया। वृंदावन और वाराणसी की हजारों विधवाओं ने फूल, गुलाल और रंगों से होली।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन और वाराणसी से आई महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वेदपाठी ब्राह्मण और संस्कृत के छात्र मंत्रोच्चार कर रहे थे। महिलाएं भजन गाते हुए नृत्य कर रहीं थीं। विधवाओं ने मंदिर में एक ओर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्रपट पर भी गुलाल लगाया। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक विंदेश्वर पाठक ने कहा कि मंदिरों के शहर वृंदावन में पहला मौका है जब विधवाओं के बीच इन विद्यार्थियों और पंडितों ने भागीदारी की है। सदियों से वृंदावन में रह रहीं विधवाओं की जिंदगी में पंडितों की भागीदारी उनकी उपेक्षित रही जिंदगी में नई ज्योति लेकर आई है। उनकी कोशिश विधवाओं को लेकर समाज में सदियों से जारी कुरीतियों को समाप्त करना है।
सुलभ इंटरनेशनल के मीडिया प्रभारी मदन झा ने बताया कि शीघ्र ही वृंदावन की विधवाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गुलाल भेंट करेंगी। आश्रय सदन में रह रहीं मनोरमादासी, वियजीदासी, दुर्गादासी ने कहा कि अपने बेरंग जीवन में होली के रंग में रंगकर आध्यात्मिक ऊर्जा और आनंद का अनुभव हुआ है। गोपीनाथ मंदिर में आयोजित होली में रंगों के साथ ही 1200 किलो गुलाल,1500 किलो गुलाब और गेंदे के फूल की पंखुड़ियों का प्रयोग हुआ। जिनके साथ विधवाओं ने जमकर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन