फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दिव्य भगवत के प्रेम का संदेश दे रहा प्रेम मंदिर

दिव्य भगवत के प्रेम का संदेश दे रहा प्रेम मंदिर

Sun, 11 Feb 2018 07:53 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
दिव्य भगवत के प्रेम का संदेश दे रहा प्रेम  मंदिर
प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। छटीकरा मार्ग स्थित प्रेम मंदिर का छठवां वार्षिकोत्सव रविवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में भगवान राधाकृष्ण और सीताराम के श्रीविग्रहों का अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य हुआ।
विज्ञापन


जगद्गुरु कृपालु परिषद की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी, डॉ. श्यामा त्रिपाठी और डॉ. कृष्णा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से भगवान के श्रीविग्रहों का पंचामृत से महाभिषेक किया। इसके बाद अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं राधानाम जप हुआ। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से वार्षिकोत्सव में भाग लिया। दोपहर में ठाकुर जी को विशेष भोग अर्पित करने के साथ महाआरती की गई। सायंकाल ब्रज की होली लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। जगद्गुरु कृपालु परिषत के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं संग फूलों की होली खेली।
विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी ने बताया कि 17 फरवरी 2012 को प्रेम मंदिर का निर्माण करा जगद्गुरु कृपालु जी महाराज ने ब्रज की भक्ति, अध्यात्म क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ा। उन्होंने बताया कि 1000 शिल्पकारों व वास्तुकारों के 11 वर्ष के अथक परिश्रम के उपरांत प्रेम मंदिर का निर्माण पूरा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगद्गुरु कृपालु महाराज ने प्रेम मंदिर के रूप में संसार को एक अनमोल रत्न प्रदान किया। इसका महत्व केवल रसिक महापुरुष भक्तजन ही जान सकते हैं। प्रेम मंदिर संसार को दिव्य भगवत के प्रेम का संदेश देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed