{"_id":"5a6e11444f1c1bb2208b5d9e","slug":"201517162820-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सेवक के रुप में जाने जाएंगे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सेवक के रुप में जाने जाएंगे सफाई कर्मी
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पंचायत राज विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मियों के पद नाम में जल्द ही परिर्वतन होगा। शासन ने इस संबंध में पंचायत राज विभागों से सुझाव मांगे हैं। फिलहाल इस संबंध में मंथन चल रहा है।
पंचायत राज विभाग के अधीन ग्रामीण इलाकों में कार्यरत सफाई कर्मी लंबे से समय से अपना पद नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मियों के संगठनों ने इस संबंध में शासन को मांग पत्र सौंपे थे। ग्रामीण सफाई कर्मियों की मांग पर सम्यक विचार के उपरांत सफाई कर्मियों का पद नाम परिवर्तित कर पंचायत सेवक करने को मंजूरी प्रदान करने की कवायद शुरू कर दी है।
जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से उनका मंतव्य मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो शासन में सफाई कर्मियों के नाम परिर्वतन से जुड़ी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। जल्द शासनादेश जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश शासन ने ग्रामीण इलाकों में तैनात सफाई कर्मियों की ज्येष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देश मिलने के बाद पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मियों की नियुक्ति संबंधी पत्रावली खंगाले का काम शुरू हो गया है।
अरसे से प्रोन्नति की राह देख रहे ग्रामीण इलाकों में तैनात सफाई कर्मियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शासन ने ग्रामीण इलाकों में तैनात सफाई कर्मियों की ज्येष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शासन से मिले निर्देश के बाद जिला पंचायत राज विभाग में सरगर्मियां बढ गईं हैं। ज्येष्ठता सूची तैयार करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति संबंधी फाइलें खंगाली जा रहीं हैं।
जानकारी के अनुसार पंचायत राज विभाग के अधीन वर्ष 2011 में नियुक्त लगभग 768 सफाई कर्मियों को ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के लिए नियुक्त किया गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने कहा शासन के निर्देश पर सफाई कर्मियों की ज्येष्ठता सूची तैयार हो प्रोन्नति की बात उनके संज्ञान में नही है।