{"_id":"5a64cc6c4f1c1bb2208b4870","slug":"201516555372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ निजी संस्थानों को बना दिया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ निजी संस्थानों को बना दिया परीक्षा केंद्र
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा-मारहरा। आधी अधूरी तैयारी के साथ एनसीवीटी एवं एससीवीटी द्वारा मान्य आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं, इसके बाद मैन सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम भी पांच फरवरी 2018 से प्रस्तावित है। इस बार जिले में सरकारी संस्थाओं को दरकिनार कर नौ प्राईवेट संस्थाओं को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 25 संस्थानों के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्राईवेट आईटीआई संचालकों ने सरकारी संस्थाओं को ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की जिलाधिकारी से मांग की है।
आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार से शुरू होने जा रही है इसके बाद 5 फरवरी 2018 से मैन सेमेस्टर परीक्षा शुरू हो जाएगी। सभी प्राईवेट संस्थाओं के संचालकों ने डीएम अमित किशोर से सरकारी या सहायता प्राप्त संस्थाओं को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। वहीं राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सगीर उल हसन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से शुरू हो रहीं हैं, इसी के चलते डीआईओएस ने जो परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए, ऐसे विद्यालय को परीक्षा केंद्र की संस्तुति की थी उसी आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।