{"_id":"5a5b9a674f1c1b6c268b4660","slug":"201515952743-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस कटौती कर्मचारियों के साथ धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस कटौती कर्मचारियों के साथ धोखा
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के क्रिश्चियन इंटर कालेज में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली अभियान के बैनर तले ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक हुई। इसमें एक अप्रैल के बाद नियुक्त शिक्षक तथा कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि नई पेंशन योजना के तहत हो रही एनपीएस कटौती की धनराशि का रुपया कहां है? इसका पता न तो कर्मचारियों को है और न ही विभाग को। एनपीएस कटौती की इस प्रक्रिया से कर्मचारियों में आक्रोश है। इसके लिए शीघ्र ही अटेवा के बैनर तले विशाल आंदोलन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जितेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक लाख से अधिक सफाई कर्मचारी पुरानी पेंशन को लेकर अटेवा द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में सहयोग करेगा।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्तुति यादव ने एनपीएस कटौती को कर्मचारियों के साथ धोखा बताया। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक आराध्य पांडेय ने की। सुनील कुमार, जितेश गौरव, अभय प्रताप सिंह, विपिन, अवधेश कुमार, अनामिका, गौरव खेरा, योगेश सिंह, चंद्रप्रकाश, ओम सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान वरुख खत्री, सचिन पाल, अवध पांडेय, पंकज जैन, रामू गुप्ता, मनोज वर्मा, विशोक चौहान आदि रहे।