फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम

नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम

Mon, 01 Jan 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए रंगारंग कार्यक्रम
new year 2018 - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। शहरीय एवं ग्रामीण शिक्षण सोसायटी का प्रथम स्थापना दिवस एवं वर्ष 2017 का विदाई समारोह होटल शिवम में आयोजित किया गया। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व संासद स्वामी सुरेशानंद ने सोसायटी के उद्देश्यों की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा के जिला विस्तारक लक्ष्मीकांत अवस्थी ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वीर रस की कविता सुनाकर राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा का प्रसाद किया। समिति कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार कनक ने श्रृंगार रस की कविता सुनाई। छात्र छात्राओं ने नृत्य किया। लघु नृत्यनाटिका की प्रस्तुति दी। पुनीत कुमार ने नेताओं की तरह बोलकर लोगों को हसाया। इस दौरान समिति अध्यक्ष केडीएस चौहान ने पीसीएस में चयनित राजकुमार का सम्मान किया। इस दौरान मुकेश यादव, अरविंद, गोविंद, विकास, पंकज, सचिन, धर्म सागर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आचार्य निर्भय सागर पाठशाला द्वारा गांधी नगर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाठशाला के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। बढ़चढ़ कर प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने चित्रानावरण किया। एक मिनट प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता एवं प्रशभनमंच के माध्यम से जैन धर्म के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। धर्मेंद्र जैन बबलू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

संरक्षिका मणिप्रभा जैन, राजकुमारी जैन ने पाठशाला में सहयोग प्रदान किया। संचालन प्रियंका जैन एवं काजल ने किया। शिवांगी जैन ने नव वर्ष पर प्रकाश डाला। इस दौरान मनीष जैन, नीलम जैन, मनोज, विकास जैन एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।


नव वर्ष के उपलक्ष्य में चंद्रप्रभु जैन मंदिर में लभैंचू बाल समिति द्वारा चंद्रप्रभु विधान का आयोजन किया गया। मंदिर मंत्रोच्चारण एवं भजनों से गूंजता नजर आया। मंदिर में नित्यपूजन पूजन के बाद शंातिधारा की गई। विधानाचार्य रिषभ जैन ने मंत्रोच्चारण किया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन कर चंद्रप्रभु भगवान के समक्ष अर्घ्य समर्पित किए।

इस दौरान पुष्पकुमार जैन, वीरेंद्र जैन भदावर, रोहित जैन, पन्नालाल जैन, अतुल जैन बबलू, डा. महेंद्र कुमार, राजीव जैन रागी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed